राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च!

SHARE:

डॉ अनमोल कुमार की रिपोर्ट!

गया जी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमे के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया।

विरोध मार्च राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की जनविरोधी एवं जातिवादी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के रैली स्थल पर किए गए कथित जातिवादी कृत्य का नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ झूठा एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस ऐसी किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

श्री रजनीश कुमार ने मांग की कि श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल रद्द किया जाए तथा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम में कथित जातिवादी कृत्य करने वाले दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ मजबूती से खड़ा है और भाजपा की जनविरोधी, संविधान विरोधी एवं विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

विरोध मार्च में डॉ शशि शेखर सिंह,प्रो विजय कुमार मिट्ठू, युगल किशोर सिंह,विद्या शर्मा,रामाश्रय सिंह, प्रदीप शर्मा, रणजीत कश्यप, धर्मेन्द्र निराला,अजय कुमार सिंह, मदीना खातून,शौक़त नवाब अली,सुनील पासवान,अंजनी शर्मा,धीरज वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, केदार प्रसाद,अंशु सिन्हा, पूनम कुमारी ,शिव नाथ प्रसाद, अर्जुन गुप्ता,चंदन महतो, अनिल पासवान,राजीव सिंह,,शिव चौरसिया,मुन्ना मांझी,शमी खान,अजहरुद्दीन, नसीम, शंभु शरण सिंह,मदन सिंह,शिव नाथ प्रसाद, इन्दल पासवान,कौशल श्रीवास्तव, रौशन कुमार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Join us on: