प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 68 बोतलें, कुल 6.8 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। कार्वाई को लेकर बताया जा रहा है कि लौकही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम अटरि निवासी राजू कुमार गुप्ता राजा चौक स्थित अपने टेम्पो गैरेज में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बेच रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर वरीय पदाधिकारियों को अबगत कराया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी टीम बनाई गई और सत्यापन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। तत्पश्चात दंडाधिकारी और पुलिस टीम राजा चौक पहुंची। जहां पहुंचते ही पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजू कुमार गुप्ता, पिता स्व. बिनोद प्रसाद गुप्ता, गांव अटरि, वार्ड-07, थाना- लौकही, जिला- मधुबनी के रूप में किया गया। आगे पुलिस ने टेम्पो गैरेज की विधिवत तलाशी ली, जहां तलाशी के दौरान गैरेज के कमरे से 100 एम एल की 68 बोतल, कुल 6.8 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गईं। बरामद सिरप को बिधवत जब्त लिया गया, जब्त सिरप एवं अभियुक्त को हिरासत मे लेकर थाना लाया गया। जहां पुलिस द्वारा आवस्यक पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। मामले मे अन्य अवस्यक विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई बिहार में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लीटर प्रतिबंधित सिरप जब्त कर दर्जनो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका हैं। मामले को लेकर लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया है कि प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही हानिकारक है। इस के अवैध व्यापार मे संलिप्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बता है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस लगातार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही है। पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join us on: