महाधिवक्ता एस. डी. संजय का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य अभिनंदन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



महाधिवक्ता एस. डी. संजय के नेतृत्व में न्यायिक व्यवस्था और सशक्त होगी : संजय सरावगी

एस. डी. संजय के महाधिवक्ता बनने से अधिवक्ताओं का सम्मान और उत्साह बढ़ेगा : डॉ. संजय जायसवाल

भाजपा में कार्यकर्ताओं को योग्यता और सेवा के आधार पर सम्मान मिलता है : भीखूभाई दलसानिया

संगठन में निष्ठा से कार्य करने वालों को भाजपा सर्वोच्च जिम्मेदारी देती है : एस. डी. संजय

‎पटना, 23 जुलाई। भाजपा के चुनाव संपर्क विभाग की ओर से आज भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में बिहार सरकार के नव नियुक्त महाधिवक्ता एस. डी. संजय का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

‎इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि महाधिवक्ता एस. डी. संजय का अभिनंदन केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं का सम्मान है, जिन्होंने वर्षों तक संगठन और समाज की सेवा की है।

‎उन्होंने कहा कि एस. डी. संजय संघ के स्वयंसेवक, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सक्रिय पदाधिकारी तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की न्याय व्यवस्था जिस प्रकार अधिक प्रभावी और सशक्त हो रही है, उसी प्रकार बिहार में भी एस. डी. संजय के नेतृत्व में न्यायिक व्यवस्था और मजबूत होगी, अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई होगी तथा आम नागरिकों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिलेगा।

‎भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी नई जिम्मेदारी की अच्छी शुरुआत उसके उज्ज्वल परिणाम का संकेत होती है। उन्होंने कहा कि एस. डी. संजय के महाधिवक्ता बनने से उच्च न्यायालय के साथ-साथ निचली अदालतों में भी अधिवक्ताओं का सम्मान और मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव का लाभ पूरे न्यायिक तंत्र को मिलेगा।

‎भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने कहा कि संगठन में लंबे समय तक सेवा करने वाले कार्यकर्ता को जब महत्वपूर्ण दायित्व मिलता है तो यह पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय होता है। भाजपा में सेवा ही सर्वोच्च मूल्य है और कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की परंपरा रही है।

‎अपने संबोधन में महाधिवक्ता एस. डी. संजय ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां साधारण कार्यकर्ता भी अपनी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन में लगातार कार्य करने के कारण उन्हें पहले सर्वोच्च न्यायालय में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में सेवा का अवसर मिला और अब बिहार का महाधिवक्ता बनने का दायित्व मिला है।

‎उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी दायित्वों के निर्वहन में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

‎कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपक वर्मा ने दिया। कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय , तारकेश्वर ठाकुर,जी. के. अग्रवाल,संजीव मिश्रा, डाॅ अंजनी प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, अवधेश पांडे,प्रियंका राजलक्ष्मी, पूनम सिंह ,वंदना सिंह, हरेन्द्र सिंह,अरविंद कुमार सिंह,मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार सहित सैकङो वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on: