कांग्रेसी गुंडों की हिंसा लोकतंत्र पर हमला, जनता देगी करारा जवाब : नीरज सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!




घायल युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से मिले भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की


भाजपा शांतिपूर्ण जनआंदोलन में विश्वास रखती है, हिंसा और अराजकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी: नीरज सिन्हा



‎पटना, 23 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी गुंडों द्वारा भाजपा के शांतिपूर्ण विरोध मार्च पर किया गया हिंसक हमला और पत्थरबाजी लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।

‎ उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त किए जा सकते हैं, लेकिन हिंसा और अराजकता किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

‎नीरज कुमार सिन्हा ने आज कांग्रेसी गुंडों की पत्थरबाजी में घायल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कायराना हमलों से डरने या झुकने वाला नहीं है।

‎उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और शांतिपूर्ण जनआंदोलन में विश्वास रखती है। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस के संरक्षण में पनप रहे असामाजिक तत्व राजनीतिक हिंसा का सहारा लेकर लोकतांत्रिक परंपराओं को कलंकित कर रहे हैं।

‎नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और हिंसा की राजनीति करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने राज्य सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि हिंसा और पत्थरबाजी में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन को हिंसा के माध्यम से बाधित करने का दुस्साहस न कर सके।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा न्याय, लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा हिंसा और अराजकता के हर प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती से मुकाबला करती रहेगी।

Join us on: