सीपीआई ( एम) जिला कमेटी मधुबनी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी जिला कमिटी द्वारा कर्मचारी महासंघ मुख्य द्वार से थाना चौक पर पहूंच कर केन्द्र सरकार का पूतला जलाया। इस दौरान सरकार के विरुद्ध सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी से वातावरण गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार मुर्दावाद, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे गाए जाते रहे। थाना चौक पर पुतला दहन करते हुए माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि 20 जून से जंतर-मंतर दिल्ली में शुरू हुए काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में देश के प्रख्यात इंजीनियर, शिक्षाविद और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने 28 जून से और वामपंथी छात्र संगठन ने भूख-हड़ताल आंदोलन शुरू किया था,नीट -यूजी पेपर लीक से देश में 20 से अधिक छात्र अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया मोदी सरकार हत्यारा सरकार है, शांति पूर्वक आंदोलन से मोदी सरकार घबरा गई और वह जनता के आंदोलन से डर कर मोदी सरकार सफ़ेद चादर से ढक कर लोकतंत्र का हत्या कर रहा है,सोनम वांगचुक को जबरन डाँक्टर के भेष में पुलिस गिरफ्तार किया माकपा इस तरह के कार्वाई की कड़ी निंदा करती है। और मांग करता है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अविलंब इस्तीफा दे, माकपा के जिला सचिव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी शिक्षा मंत्री के उपर कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा इस देश के जनता संघर्ष में विश्वास रखती है, हमारे देश के नागरिक डरी हुई,मरी हुई नहीं है। जिस तरह से आंदोलनकारीयों के उपर मोदी का पुलिस बल प्रयोग और लाठियां बरसा रही है,वे घोर निंदनीय है। माकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने सभा को संबंधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली जंतर-मंतर और देश के आंदोलन ने साफ़ कर दिया है कि देश के लोग खासकर युवा डरने वाले नहीं हैं, देश के जनता तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर आज संपूर्ण देश में लाखों लोग सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर संघर्ष कर रहा है ,हम न्याय के लिए निरंतर लड़ते रहेंगे ,आज लोगों के ताकत के आगे बेबस है मोदी सरकार , उन्होंने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। हम सब लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पुरे देश में जंतर-मंतर बनाएंगे। आगे उन्हो ने मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा है कि पेपर लीक के कारण छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करे। सभा को माकपा के जिला कमिटी सदस्य राजेश मिश्र,डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष अरुण यादव, कैलाश पासवान, लक्ष्मी पासवान, बिहारी राम,सत्तो मंडल,रेखा देवी, मुन्नी खातून, अजमेरी खातून,हिना खातून,मुसनी खातून,रबाना खातून , गुड़िया , सोनिया देवी,रेखा देवी,किरन देवी,सनेचरी देवी, वीणा देवी,कुषमा देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Join us on: