रिपोर्ट – अमित कुमार
आईपी गुप्ता उन्होंने कहा कि जब-जब खेसारी पर मुसीबत आई तब लालू यादव ने खुद उनकी पीठ पर हाथ रखकर कहा था कि घबराओ नहीं मैं तुम्हारे साथ हूं, और आज वही लोग उन्हें अनपढ़ कह रहे हैं। इसी बात पर कटाक्ष करते हुए आईपी गुप्ता ने यह भी कहा कि जहां-जहां खेसारी प्रचार करने जाते थे वहां पैसा वसूली भी करते थे। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने कहा कि अगर यह हमारी पार्टी होती तो हम कल ही इन्हें निकालने की चिट्ठी भिजवा देते। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि भैया आप आकर इसको पार्टी से जल्दी निकाल दीजिए क्योंकि यह आदमी जन स्वराज का समर्थक है और उसके साथ है। आईपी गुप्ता के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को समर्थन देकर और टिकट देकर आरजेडी ने बहुत बड़ी भूल की है और अब ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।




