रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा के प्रवक्ता प्रभात मालाकार ने बताया कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी जिसमें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को दीप का मूल मंत्र दिया गया और कहा गया कि हर एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करे ताकि हमारा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत कर सदन तक पहुंचे।
वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर भी जन स्वराज के कार्यकर्ताओं के साथ बांकीपुर उपचुनाव क्षेत्र में पूरी ताकत से लगे हुए हैं और उनका कहना है कि अबकी बार यह सीट उनकी होगी। आरजेडी की तरफ से भी रेखा गुप्ता लगातार क्षेत्र में दौरा कर रही हैं और पार्टी ने भी पूरा जोर लगा रखा है। कुल मिलाकर बांकीपुर में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है और सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, इसी वजह से भाजपा की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।




