नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। संस्थागत और वैज्ञानिक जांच के बाद गिरफ्तार आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक आरोप सिद्ध होते देख उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दिनांक 18/07/2026 को पीड़ित मणिकांत चौधरी द्वारा बाबूबरही थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया की विक्की कुमार झा नामके व्यक्ति ने संविदा के आधार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 08 लाख रुपए की ठगी कर लिया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार को इस बात की सूचना भेजी गई, जहां से प्राप्त निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 कामनी कौशल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों और अनुसंधान से यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त सिर्फ नौकरी का झांसा देने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह स्वयं को पदाधिकारी बताकर फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण करने एवं क्षेत्र के अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाने जैसे गम्भीर आरोप हैं। जैसे ही जांच में सबूत पुख्ता हुए, पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी कर विक्की कुमार झा को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और बाबूबरही थाना में आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या-388/26 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 406 (विश्वासघात), 420 (ठगी), 467, 468, 471 (जालसाजी संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) एवं 506 (धमकी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

Join us on: