रिक्शा चालक ने फाँसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय मे एक ई रिक्शा चालक द्वारा अनायास ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैँ। मृतक का शव उसके ही रूम मे फंदे से लटका हुआ पाया गया हैँ।।घटना के सामने आने के बाद जहाँ परिजनों नें कोहराम मचा हुआ हैँ वही लोग आत्महत्या के कई मायने निकाल रहे हैँ।वही पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पुरे मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गई हैँ। परिवार के लोगो द्वारा बताया जा रहा हैँ की मृतक नशे का आदि था। जिसको लेकर माँ पिता द्वारा कभी कभार डांट फटकार लगाया जाता था। इसके अलावा मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना गढपुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव की हैँ। मृतक की पहचान गढ़ुपुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गावं के रहने वाले दिनेश महतो के पुत्र मनीष कुमार के रूप मे हुई हैँ। घटना के संबंध मे मृतक के रिश्ते मे भाई लगने वाले रामदेव कुमार कुमार नें बताया मी मृतक नशे का आदि था। इसको लेकर माँ पिता द्वारा अक्सर डांट डपट लगाया जाता था। इसको लेकर मृतक अवसाद मे रहता था। बीती रात भी वह खाना पीना खाकर सोया था। सुबह जब परिवार के लोग उसे उठाने गए तो किवाड़ अंदर से बंद था। बाद मे प्रशासन की मौजूदगी मे दरवाजा तोड़ा गया तो मृतक फंदे से लटका हुआ था।रामदेव कुमार नें बताया की मृतक को किसी से कोई विवाद नहीं था। कभी कभार माँ पिता के द्वारा शराब पीने से मना किया जाता था तो कहा सुनी हो जाती थी।लेकिन घटना की रात मृतक पिया हुआ नहीं था ना ही उसकी माँ बाप से कोई कहा सुनी हुई था। बाबजूद इसके उसने आत्महत्या क्यू कर ली किसी को कोई पता नहीं हैँ। लेकिन उसके मन मे क्या चल रहा था ये किसी को नहीं पता। मृतक ई रिक्शा चलाने का काम करता था।
फिलहाल इस मामले मे पुलिस नें शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई हैँ।
बाइट – रामदेव कुमार – भाई

Join us on: