बेगूसराय-करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी माँ, दोनों की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक हृदयविदारक हादसे में करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसरा बभंगामा गांव का है।बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसरा बभंगामा गांव निवासी सरोज कुमार गांव में एक पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए पत्ते काट रहा था। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही सरोज पेड़ से नीचे गिर पड़ा और तड़पने लगा।अपने बेटे को तड़पता देख मां रेखा देवी उसे बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते मां और बेटे दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों, वह भी मां और बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर घटना करंट लगने से हुई दुर्घटना बताई जा रही है।
बाइट – गोपाल कुमार, परिजन

Join us on: