रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना के बाँकीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है और इसके पहला एक ट्रक शराब पटना में जप्त की गई है, खासकर छोटे छोटे बोतल शराब के मंगाए गए थे, मंगवाने वाला कौन है यह अभी जांच का विषय है,मगर दो व्यक्ति जो हरियाणा से यह शराब लेकर पटना पहुँचे थे उन्हें गिरफ़्तार किया गया है, आज एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक ट्रक शराब जप्त किया है,शराब को हरियाणा से लाया जा रहा था और पटना में इसे डिलीवरी देनी थी, इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की गई, और महुली पेट्रोल पम्प के पास परसा थाना अंतर्गत शराब को जब्त किया गया है,शराब के ट्रक के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है,कुल दस हजार एक सौ चार बोतल शराब जब्त की गई है जिसकी अनुमानित क़ीमत सैतीस लाख रूपये बताई जा रही है!
बाइट – प्रेम प्रकाश, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर




