:- रवि शंकर अमित!
बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के साथ एनडीए के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री नीरज कुमार सिन्हा को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय हासिल करेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्री नीरज कुमार सिन्हा को आशीर्वाद देते हुए जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।




