रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत गणेशीबाग के रहने वाली नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक के घर से नकाबपोश अज्ञात अपराधकर्मियों के ने हथियार का भय दिखाकर जेवरात, नगद, मोबाईल, एवं अन्य सामान लूट हुई थी।
इस संबंध में नीलू देवी पति-रवि शंकर रजक के फर्दबयान के आधार पर मधुसूदनपुर थाना में ममला दर्ज किया गया था किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निगरानी में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-02, भागलपुर तथा मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष, डी०आई०यू० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जहाँ उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा मानवीय सूचना,साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। जिसमें सुरज साह पिता-गुलाब साह को 11 ग्राम सोना के साथ इनके घर से गिरफ्तार किया गया । वंहीं संतोष कुमार साह, पिता-स्व० ईश्वर प्रसाद साह के पास से 41 ग्राम सोना के साथ घर से गिरफ्तार किया मिथुन कुमार मंडल को घर से गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर बिट्टु कुमार पिता-प्रकाश यादव सा०-करेला एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ इनके घर से गिरफ्तार किया गया। सज्जन कुमार पिता-विलाश मंडल सा०-दिग्धी को हरयण्डी थाना-नवादा जिला-बांका से 6000 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।अजय कुमार उर्फ छोटु पिता- रामप्रसाद मंडल सा०-छोटी दिग्धी को 31,500के साथ तथाअमित कुमार पिता-बिन्देश्वरी यादव सा० राघोपुर टिकर पाँचों थाना-मधुसूदनपुर सभी जिला-भागलुपर को 15,500 के साथ दोनों को तारापिठ (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया।




