रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शहर के सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नव निर्मित कम्युनिटी हॉल और लेक फ्रंट का उद्घाटन करने आने वाले हैं उसी समय सुरक्षा घेरे को तोड़ एक युवक कार्यक्रम स्थल पर घुस गया और हल्ला मचाने लगा सभास्थल पर उपस्थित पुलिस के जवान अचानक घुसे इस युवक को कंट्रोल करने लगे इसको संभालने में काफी मशक्कत करनी। पड़ी युवक काफी आक्रोशित था उसका कहना था कि वह राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी है लेकिन 2022 में शहर के काजी मुहम्मदपुर थाना के एक दारोगा मनमोहन कुमार ने उसे शराब के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जिसके बाद से इस मामले की वजह से वह कोई परीक्षा नहीं दे पा रहा है वह युवक राहुल लगातार उक्त थानेदार मनमोहन कुमार को सजा देने की मांग कर रहा था काफी समझाने बुझाने के बाद स्थिति नियंत्त्रित हुई लेकिन थोड़ी देर के लिए स्थिति अजीबोगरीब बन गई थी मुख्यमंत्री की सभा में ऐसी स्थिति एक बड़ी चूक मानी जाएगी



