नीरज सिन्हा के पक्ष में एकजुट हुआ मीठापुर व्यवसायी संघ, किया समर्थन का ऐलान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मीठापुर व्यवसायिक संघ ने एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को दिया समर्थन, व्यापारियों ने जताया जीत का भरोसा

बांकीपुर के विकास और व्यापारिक हितों के लिए नीरज सिन्हा के पक्ष में एकजुट हुआ व्यवसायी समाज

व्यापारियों का विश्वास बना नीरज सिन्हा की ताकत, बांकीपुर में विकास की राजनीति को मिला समर्थन

मीठापुर व्यवसायिक संघ की बैठक में गूंजा विकास का संकल्प, एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन का ऐलान

रविशंकर प्रसाद, धर्मशीला गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में व्यापारियों ने नीरज सिन्हा को दिया समर्थन

पटना, 12 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मीठापुर व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित व्यवसायी समाज ने सर्वसम्मति से नीरज सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर का सर्वांगीण विकास, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का और अधिक विस्तार सुनिश्चित होगा।

बैठक के दौरान नीरज सिन्हा ने व्यवसायी बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि बांकीपुर की पहचान एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बेहतर आधारभूत संरचना, सुगम यातायात, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापार के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बांकीपुर का विकास ही उनकी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है और जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर वह चुनाव मैदान में हैं।

बैठक में पटना साहिब के लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी नेताओं ने व्यवसायी समाज के साथ संवाद करते हुए बांकीपुर में निरंतर विकास, सुशासन और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यवसायी बंधुओं ने बांकीपुर के विकास, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा क्षेत्र की समग्र प्रगति को लेकर अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

कार्यक्रम के अंत में व्यवसायी समाज ने नीरज सिन्हा का अभिनंदन करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

Join us on: