न्यायालय में भरत तिवारी के परिजनों का बयान कलमबंद!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भरत तिवारी मौत के बाद आरा सिविल कोर्ट में परिजनों का बयान दर्ज, न्यायाधीश का सकारात्मक रवैया, बता दे कि बिलौटी चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड मामले में आज आरा व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। न्यायाधीश के समक्ष भरत तिवारी के परिजनों का बयान कलमबंद किया गया।
सुनवाई के दौरान न्यायाधीश का व्यवहार सकारात्मक और संवेदनशील रहा। परिजनों ने न्यायालय के समक्ष अपनी बात विस्तार से रखी और मामले में निष्पक्ष एवं शीघ्र न्याय की उम्मीद जताई। इस कार्यवाही को मामले की न्यायिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
परिजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायालय तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर न्याय सुनिश्चित करेगा तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त होगा।

Join us on: