बाँका सिलेंडर ब्लास्ट में 5 बच्चों के मौत पर सीएम मर्माहत!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

बांका में एल.पी.जी.सिलेण्डर में आग लगने से 05बच्चों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों को आज ही 04-04 लाख रूपये की अनुग्रह राशि के भुगतान करने का दिया निर्देश

पटना, 29 दिसम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र
के राजाबर गांव में एक घर में एल0पी0जी0 सिलेंडर में आग लगने से 05 बच्चों की हुई मौत
पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना
व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से
मर्माहत हूँ।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी, बांका को मृत बच्चों के परिजनों
को आज ही 04-04 लाख रूपये की अनुग्रह राशि के भुगतान का निर्देश दिया है।


Join us on:

Leave a Comment