प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय जिले के प्रतिष्ठित वी॰पी॰एस॰ कम्प्यूटर के मोबाइल ऐप का लोकार्पण प् कंप्यूटर प्रशिक्षण उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजन ज़िला परिषद शाखा में किया गया समारोह में
मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार सिंह, सदस्य, विधान परिषद् , दरभंगा स्नातक क्षेत्र, विशेष अतिथि कुन्दन कुमार, माननीय नगर विधायक, बेगूसराय, विशेष अतिथि डॉ सुरेश प्रसाद राय, संयुक्त सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ और विशेष अतिथि वी एन ठाकुर, निदेशक वी० पी० एस० कम्प्यूटर, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण उपस्थित थे । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक श्री वी एन ठाकुर ने अतिथियों को संबोन्धित करते हुए कहा कि आज हम आर्टिफ़िश्यल इंटेलीजेंस के युग में जी रहे है। और इस युग में अपने आपको जो इस संकाय से दूर रखता है तो वह बिल्कुल ही एक पौधे को धूप के बिना रखने के बराबर है। इसलिए आज के युग में युवाओं को बिना कुशल बने कोई रोजगार नहीं मिल सकता है। यूँ तो हमारा संस्थान विगत 28 वर्षों से सूचना तकनीकी और प्रबंधन मे बेगूसराय के युवाओं के लिए कौशल उन्नयन का काम कर रही है और साथ ही सूचना तकनीकी और प्रबंधन के क्षेत्र में भी छात्र-छात्राओं को स्नातक और परास्नातक समकक्ष पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार परक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हम इनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहना चाहेंगे की ये अपने भविष्य को अपने जीवन के सर्वोच्च शिखर तक ले जाएँ
बाइट वी,एन ठाकुर निर्देशक वीपीएस कंप्यूटर




