:- रवि शंकर अमित!
बाढ़- अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से खुद ग्राहक बनकर कट्टा मंगवाया और मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के किनारे हथियार बेचते हैं सूचना के सत्यापन हेतु बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया और छापेमारी टीम खुद ग्राहक बनकर बेचने वाले युवक से अवैध कट्टा मंगवाया और सफेद स्कॉर्पियो से आए युवक और स्कॉर्पियो नंबर की पहचान की। युवक नीरज कुमार फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है छापेमारी टीम के द्वारा स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई जिसमें एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकडाए युवक से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है कि यह हथियार कहां से लाते थे और किस इलाके मे और किसको बेचते थे। जांच में जिस भी खरीदने या बेचने वालों का नाम सामने आएगा उसे भी अप्राथमिक अभियुक्त बनाया जाएगा। छापेमारी टीम को पुरस्कृत करने हेतु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को अनुशंसा की गई है।
बाइट – आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ 2 बाढ़



