राजेंद्र सेतु में बिजली का तार टूटा,घंटो रुकी रही ट्रेन, परिचालन घंटो ठप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिजली का तार टूट जाने से घंटो रुकी रही राजेंद्र सेतु में हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस लगभग 9:00 बजे से 12:00 बजे के आसपास तक ट्रेन पुल में ही रुकी रही, बीच पुल में ट्रेन के रुके रहने से यात्री काफी परेशान दिखे,वहीं मोकामा से रेल कर्मी का एक दल बिजली व्यवस्था बहाल कर ट्रेन को 11:49 में रवाना करवाया और आपातकालीन रूप से रवाना करवाने के बाद विद्युत व्यवस्था को पुनर बहाल करने की कोशिश में लगी रही, हाथीदह रेल थाना अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार ने बताया की ट्रेन को 11:49 पर यहां से रवाना कर दिया गया है और आगे संपूर्ण रूप से विद्युत व्यवस्था बहाल हो सके इसकी व्यवस्था की जा रही है!
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन लगभग चार घंटे तक राजेंद्र पुल में रुकी रही जिससे सोनपुर किउल रेलखंड पर कई ट्रेनें जहां-तहां ठहरी रही, ट्रेन परिचालन पर बिजली के तार टूटने से बुरा असर पड़ा है!

Join us on: