रिपोर्ट- सुमित कुमार!
एक ही झटके में उजड़ा क्रांति पासवान का परिवार , चार बेटियों की एक साथ गंगा में डूबने से गई जान।अबतक पांच शव बरामद ,एक की तलाश जारी।बीजेपी विधायक कुमार प्रणय ने परिजनों से की मुलाकात ,सीएम ने मुवावजा राशि का किया ऐलान! वहीं इस दुखद घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है।इस घटना में पांच पुत्रियों और दो पुत्रों में चार पुत्रियों को खोने के बाद क्रांति पासवान और उनकी पत्नी बदहवास है।इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियों के डूबने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत बेटियों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद मुंगेर के बीजेपी विधायक कुमार प्रणय सदर अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है।उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है जिस तरह से आज मुंगेर में चार बहनों सहित छह बच्चों की मौत हुई है वह बेहद दुखद है।फिलहाल परिवार से मुलाकात कर कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिवार को राशि दी गई है।उन्होंने कहा कि बघचपरा की घटना हर मां बाप के लिए एक सबक है।हमलोग गंगा किनारे बसे ग्रामीणों को जागरूक करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके।



