रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद में गर्मी का पर लगातार बढ़ता जा रहा है पर इन दोनों 40 बार जहानाबाद का है गर्मी से सभी लोग परेशान हैं अत्यधिक गर्मी के कारण ड्यूटी पर तैनात जहानाबाद जिले के घोसी थाना के चौकीदार अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा जी से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई चौकीदार के मौत के बाद पुलिस महकमा में हलचल मच गई आपको बताते चलें कि घोसी थाना में पदस्थापित चौकीदार शालिग्राम यादव (50 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.जानकारी के अनुसार शालिग्राम यादव अपने क्षेत्र में थाने की नोटिस बांटने गए थे. नोटिस वितरण के बाद वह सुस्ताने के लिए एक चाय दुकान पर पहुंचे और वहां चाय पी. इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गए.बेहोश होने के बाद आसपास के लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. बताया जाता है कि शालिग्राम यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें किसी की भी शादी नहीं हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर अस्पताल में भी परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.घटना के बाद घोसी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.




