जनता के लिये बेहद कारगर और उपयोगी साबित हो रहा सहयोग शिविर – विधायक!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

राज्य सरकार का सहयोग शिविर कार्यक्रम जनता के कार्य के लिए कारगर हो रही हैं साबित, रुके हुए कार्य होंगी अब ससमय पूर्ण : अजीत कुमार

विधायक अजीत कुमार ने कहा- शिविर के माध्यम से सभी विभागों के लंबित मामले का हो भी रही है निष्पादन

कांटी क्षेत्र के बकटपुर , ढेवहाँ व प्रखंड परिसर में सहयोग शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम जनता के लिए बड़ी कारगर साबित हो रही हैं एवं जनता के सभी कार्य का निष्पादन अब ससमय होगी व कार्य अब निष्पादित भी हो रही हैं। सहयोग शिविर में कार्य के लिए सरकार ने 30 दिनों की टाइम फिक्सेशन कर दिया है, उसके अवधि के बाद संबंधित अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की घोषणा भी हो चुकी है। जनता में इस घोषणा से काफी उम्मीदें व विश्वास सरकार के प्रति काफी बढ़ी है। उक्त बातें कांटी विधानसभा क्षेत्र के बकटपुर पंचायत , नगर परिषद क्षेत्र के ढेवहां व ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम का दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ करने के उपरांत स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में अधिकारियों को पूरा – पूरा सहयोग कर जनता के कार्य की निष्पादन ससमय हो इसके लिए विशेष तौर पर प्रेरित किये हैं। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का भी पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है इससे जनता का अब हर कार्य तेजी गति से स्थानीय स्तर पर ही होगी, अब उनके सभी कार्य ससमय निष्पादन होगी। श्री कुमार ने सहयोग शिविर कार्यक्रम के लगे अलग-अलग विभागों के स्टॉल का भी अवलोकन कर जनता के समस्याओं से रूबरू हुए एवं उन्हें आश्वस्त किया कि अब आपके सभी कार्य ससमय पूर्ण होगी यह सरकार के स्तर से कार्य करने की तिथि की डेड लाइन निर्धारित कर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्य सहयोग शिविर के माध्यम से आवेदन करें एवं ऑनलाइन सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है, सरकार ने यह दोनों व्यवस्था सुनिश्चित की है जिससे जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत मिल सके। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, ईओ अजय कुमार, सभापति दिलीप कुमार, बीपीआरओ काजोल कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा, सीडीपीओ मीरा कुमारी, एलईओ वरुण कुमार, कांटी पीएचसी के डॉ. पीयूष राज, मुखिया शाहिद रजा उर्फ लड्डन, सरपंच जगत नारायण तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बिस सूत्री उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, नगर पार्षद संतोष पासवान, अशोक चौधरी, शंभू राम, चंदन पांडे समेत अजीत चौधरी समेत सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। वही, स्थानीय लोगों ने सहयोग शिविर कार्यक्रम की जमकर सराहना भी किया।

Join us on:

और पढ़ें