सीतामढ़ी। शाहिद रजा
सहयोग शिविर में उमड़ी आम लोगों की भीड़ मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन सपोर्ट करवाया निपटारा।
बिहार सरकार में उद्योग एवं खेल मंत्री सह सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगवाड़ा बुजुर्ग पंचायत मेहसौल गावं में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंची उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेहसौल में आयोजित जन सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा एनडीए की सरकार ने गुलाबी कलर का स्कूल खोला चरवाहा विद्यालय नहीं खोला। उन्होंने कहा याद कीजिए वह समय जब जंगल राज की स्थापना थी महिलाएं चौक चौराहे पर शाम होते नहीं जाया नहीं करती थी अब महिलाये अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। वही मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जन सहयोग शिविर से आम लोगों को बेहद फ़ायदा मिल रहा है और अलग अलग मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
वही रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने बिजली की जर्जर तार और खंबे को दुरुस्त करने की बात कही साथ ही रुन्नीसैदपुर अंचल अधिकारी पर प्रपत्र (ख) गठन करने की मांग की।
बिजली संबंधी शिकायत पर मंत्री ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सीतामढ़ी जिला अधिकारी रिची पांडेय ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों को चेताते हुए कहां कोई भी पदाधिकारी अगर आम लोगों को परेशान करेंगे और उनका जायज काम नहीं होगा तो उन्हें बक्सा नहीं जाएगा उनके ऊपर अभिलंब कार्रवाई की जाएगी। वहीं पंचायत के मुखिया सजी अहमद ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन सराहनीय कदम है उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत के अंदर कई ऐसी समस्या है जिसका निपटारा आज हो जाएगा लेकिन कई बड़ी समस्याएं उसके लिए हमने मंत्री जी को अवगत कराया है और मुझे पूरा उम्मीद है कि वह भी समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएगी।
बाईट : उद्योग एवं खेल मंत्री सह सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह।
बाईट : गंगवाड़ा बुजुर्ग पंचायत मुखिया सजी अहमद।




