संवाददाता- विकास कुमार!
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सहरसा में शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रोन्नति, ऐच्छिक स्थानांतरण और चार माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि नियमावली में प्रावधान होने के बावजूद नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति और स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरना में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।



