रिपोर्ट- मनोज कुमार!
जमाबंदी अनलॉक के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बेतिया अंचल कार्यालय से क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार!
बेतिया से खबर है जहां पश्चिम चंपारण के बेतिया अंचल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RTPS काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राज कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अंचल कार्यालय परिसर में हुई, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार क्लर्क की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव निवासी राज कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से बेतिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित था। आरोप है कि एक जमाबंदी को अनलॉक करने के नाम पर वह आवेदक बालेश्वर कुमार से लगातार 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। पिछले दो महीनों से रिश्वत की मांग से परेशान होकर बालेश्वर कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को बेतिया अंचल कार्यालय में ही राज कुमार मिश्रा को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उसे अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर चली गई। पुलिस उपाधीक्षक श्याम कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़ित ने लिखित आवेदन विभाग को दिया था आज 9 सदस्य टीम ने जल बेचकर 15 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है l
Byte पुलिस उपाधीक्षक श्याम कुमार प्रसाद Byte _पीड़ित बालेश्वर कुमार
PTC ___Manoj Kumar




