ज्ञान बिंदु और खान कोचिंग मामले की जाँच सीबीआई से कराई जाय – तेजस्वी ने पत्र लिखकर की माँग!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

सर्वविदित कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है।

इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है।

मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोधकिया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Join us on: