रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
आज मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन, मोदी सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यों को दर्शाया गया
मुजफ्फरपुर: स्थानीय रामदयालु सिंह (आरडीएस) कॉलेज परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ’12 साल विश्वास के, विकास के, और जन कल्याण के’ थीम के तहत केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन-हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है।
इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने फीता काटकर किया।
आकर्षक कट-आउट और बैनर से सजी प्रदर्शनी
प्रदर्शनी को बहुत ही आकर्षक रूप दिया गया है, जिसमें मोदी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए मुख्य-मुख्य और ऐतिहासिक कार्यों को बड़े-बड़े कट-आउट तथा बैनरों के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया है। जन कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति, और गरीब कल्याण से जुड़ी तमाम बड़ी उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी में बखूबी उकेरा गया है।
उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री सहित परदेस मंत्री मुकेश शर्मा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार एवं जिले के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रदर्शनी का भ्रमण किया और प्रदर्शित किए गए कार्यों की सराहना की।
मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने कहा इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिला स्तर पर इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी को सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों और ऐसे स्थानों पर भी ले जाया जा रहा है, जहाँ अधिक से अधिक संख्या में लोग जुटते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस इन जनकल्याणकारी योजनाओं को देखकर लाभान्वित हो सके।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद के अलावा जिले के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच और प्रदर्शनी स्थल पर मुख्य रूप से:
विवेक कुमार (जिला अध्यक्ष)
मुकेश शर्मा (प्रदेश मंत्री)
अशोक कुमार झा (जिला उपाध्यक्ष)
सुरेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष)
अरविंद सिंह
परितोष सिंह (जिला मंत्री)
रंजन कुमार ओझा (जिला मीडिया प्रभारी)
उत्पल रंजन (मंडल अध्यक्ष)
कुंदन कुमार हरिवंश राय
कुंदन कुमारकुमार इसके अलावा कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और क्षेत्र में हुए चौमुखी विकास को रेखांकित किया और इस प्रदर्शनी को जनता को जागरूक करने वाला एक बेहतरीन प्रयास बताया।




