संवाददाता :- विकास कुमार!
खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की पार्थिव शरीर नेपाल से उनके पैतृक गांव धमसैना पहुंचा. पार्थिव शरीर पहुँचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया जहां उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया. लोगों ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच हो. साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार और नेपाल सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. हालांकि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का असली वजह का अब भी पता नहीं चल पाया है. बताते चलें कि कल रौशन आनंद बेल या पेरोल पर घर पहुंच सकते हैं. शिक्षक SK झा ने कहा कि खान को माफी मांग लेना चाहिए. इसके लिए बिहार उसको कभी माफ नहीं करेगा.



