समस्तीपुर-पोखर में डूबने से 19 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत, गांव में पसरा मातम!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर खानपुर, थाना क्षेत्र के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित खतुआहा गांव में शनिवार की सुबह पोखर में डूबने से 19 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष राम के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे खतुआहा चौर स्थित पोखर में भैंस धोने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जन्म से ही एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

स्थानीय लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

इस संबंध में अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय मुखिया गोविंद पासवान, सरपंच लाल बाबू पासवान, समाजसेवी धनंजय कुमार झा समेत कई गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

गौरतलब है कि मुन्ना कुमार जन्म से ही एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Join us on: