रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर :-सहयोग सह जनकल्याण शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी समाहरणालय सभागार से उपस्थित रहे, जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड एवं अंचलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।




