:- रवि शंकर अमित!
पटना, 13 जून 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज पूर्व मंत्री स्व० डॉ० ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20, नेहरू पथ स्थित स्मृति संग्रहालय में आयोजित ‘सर्वधर्म प्रार्थना’ कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० डॉ० ब्रज बिहारी प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता, सांसद डॉ० संजय जायसवाल, पूर्व सांसद एवं स्व० डॉ० ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी श्रीमती रमा देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, विधान पार्षद श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार, पूर्व मंत्री सयैद शाहनवाज हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित थे।




