डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सुपौल में मेडिकल कॉलेज परियोजना स्थल का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान,सुपौल

डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सुपौल में लोहिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परियोजना स्थल का औचक निरीक्षण किया

सुपौल :-बिहार के डिप्टी सीएम, बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत दीनापट्टी पंचायत स्थित लोहिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परियोजना स्थल का औचक निरीक्षण किया।

इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृत राशि ₹603 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम के द्वारा कॉलेज ब्लॉक, अस्पताल ब्लॉक, छात्रावास ब्लॉक एवं आवासीय ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर साइट टीम के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वर्तमान में परियोजना की कार्य प्रगति पर है। अबतक लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है तथा परियोजना को फरवरी 2027 तक पूर्ण किए जाने की संभावना है।
निरीक्षण के क्रम में डिप्टी सीएम द्वारा परियोजना की वर्तमान प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
इस मौके पर सुपौल के डीएम सावन कुमार के अलावे सुपौल सदर एसडीएम, सुपौल डीएसपी, पिपरा बीडीओ, सीओ एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Join us on: