अरवल – रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

अरवल- जमीन की नापी के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में निगरानी विभाग की टीम ने सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी शिवमंगल प्रसाद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन की नापी कराने के लिए उमेरबाद निवासी रविंद्र प्रशाद सोनी से कर्मचारी द्वारा 20000 रुपया के मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई की। टीम ने राजस्व कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया। मामला सिपाही पंचायत एवं मखदुमपुर कबीर पंचायत से जुड़ा बताया जा रहा है। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: