रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मरीन ड्राइव पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पटना के मरीन ड्राइव पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मरीन ड्राइव पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।
सीएम ने अधिकारियों को अगले 48 घंटे तक अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य के लिए तैयारी रखने को कहा गया है।
प्रशासन द्वारा लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और तटबंधों की निगरानी की जा रही है।



