रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार!
बाजार से घर लौट रही महिला को बदमाशों ने पुल के पास बनाया निशाना
बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के लालूनगर पुल के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर 80 हजार रुपये के जेवरात एवं 50 हजार रुपये नगद लूट लिए। घायल महिला की पहचान तरी मंझगाय गांव निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। उन्हें पहले संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, निर्मला देवी अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ संग्रामपुर बाजार से जेवरात छुड़ाकर एवं बैंक से रुपये निकालकर टोटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सुनसान पुल के पास बदमाशों ने टोटो रोककर थैला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के दाहिने घुटने के पास गोली मार दी और नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। वही बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी अपराधी सलाखों के पीछे होगा
बाइट …पीड़ित जख्मी महिला
बाइट … पीड़ित महिला की बेटी



