रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंचौली गांव के इंडियन बैंक शाखा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. है बैंक में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल जाने से रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों सहित ग्राहकों में दहशत माहौल उत्पन्न हो गया .
मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार बैंक खुलने के बाद सिक्योरिटी गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग हो गया और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में जा लगी.जिससे की घटना स्तर पर ही दर्दनाक मौत हो गई गोली लगते ही बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मियों ने जिंदा समझकर राजेंद्र पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मैनेजर संजीत कुमार निराला तथा सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर पूरे मामले की जाच जुड़ गई है
बाइट श्याम बिहारी प्रसाद मैनेजर इंडियन बैंक मदनपुर



