:- बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!
बक्सर : जिले में बढ़ते अपराध के बीच नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने पड़ोसी समेत तीन लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है.
पीड़िता की मां के अनुसार वह किसी काम से अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और उसकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब परिवार स्थानीय थाने पहुंचा तो उन्हें महिला थाना भेज दिया गया. आरोप है कि वहां भी मामले को लेकर टालमटोल की गई. कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़िता की मां ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई.
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. राजपुर की चर्चित घटना के बाद सामने आए इस मामले ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.



