बेगूसराय के एक निजी आवासीय विद्यालय में लगी भीषण आग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक निजी स्कूल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित उड़ान इंटरनेशनल स्कूल की है।बताया जा रहा है कि स्कूल भवन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। आग की लपटें उठते ही स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों और शिक्षकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में स्कूल भवन के अंदर रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद पूरे स्कूल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना के संबंध में वाइस प्रिंसिपल अभिनव कुमार पांडे ने बताया है कि आज सुबह स्कूल के टाइम था उसी समय अचानक स्पोर्ट्स स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आज धीरे-धीरे बिल्डिंग की ओर पकड़ने लगा। हालांकि आग लगने के बाद सभी स्कूल के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन आग धीरे-धीरे काफी तेज हो रहा था अपने स्तर से शिक्षकों के द्वारा बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी समय दमकल कर्मी टीम को सूचना दी गई। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया है की बिल्डिंग के स्पोर्ट्स स्टोर रूम में आग लगने से उसमें जो सामान था रखा हुआ उजाल कर रख हुआ और कुछ बिल्डिंग आग लगने से छाती हुई है। हालांकि बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया किसी प्रकार का हताहत नहीं हुई फिलहाल मौके पर सिंघौल थाना की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बाइट – अभिनव कुमार पांडे वाइस प्रिंसिपल उड़ान इंटरनेशनल स्कूल।

Join us on: