रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के जयनगर मुख्यालय क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी की कोशिश कर रहे तस्कर को धर दबोचने में मधुबनी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सफलता पाई है। गुप्त सूचना के आधार पर देर साम सहर मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के नजदीक रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी की गई, जहां मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, 1670 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को जयनगर थाने ले जाया गया, जहां आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर पकड़े गए हथियार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गयाहै। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 06 मई 2026 को संध्या 04 बजे के आसपास गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार छिपाकर दुर्गा मंदिर के पास के रेलवे फाटक से गुजरने की फिराक में है। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रेलवे फाटक जयनगर के पास सतत निगरानी शुरू कर दी। ठीक 05:35 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार सिंह बताया। विधिवत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई एक देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को थाना ले जाया गया। जहां आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को लेकर सभी पहलुओं पर गहन जांच किया जा रहा है, हथीयार तस्करी मे संलिप्त अन्य सहयोगियों और हथियार के स्रोत का पता लगाया जा रहा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और विधि सम्मत आवस्यक कारवाइयां जारी हैं। जयनगर थाना पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार सिंह, पिता मिश्री प्रसाद स्वतंत्र रहने वाला व्यक्त है। जो कोरहिया वार्ड नंबर 04, थाना जयनगर, जिला मधुबनी का रहने बाला है। बरामद वस्तुओं में एक देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस के साथ ही 1670 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल शामिल हैं। बताते चलें कि यह कार्रवाई जयनगर क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मधुबनी पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसी आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने में सहयोग करें। क्षेत्रवासियों ने इस कार्वाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सतत अभियान जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और कानून- व्यवस्था बनी रहे।



