रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
कमला नदी में मिला 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम मे भेजा
मधुबनी जिले के क्षेत्र अंतर्गत जयनगर थाना क्षेत्र से हो कर बहने वाली कमला नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों ने नदी किनारे उपलाते समय शव को देखा और तत्काल इस बात की सूचना जयनगर थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते शव पाए जाने किखबर जंगल की आग की तरह चारो तरफ फैल गया। नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक सहयोग से शव को नदी के पानी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया, कमला नदी में शव तैरते देखे जाने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शव को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। देखने से मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष लग रहा है। शव को कब्जे मे लेकर मधुबनी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त व मौत के कारणों की गहन जांच जारी है। पुलिस हर संभावित पहलू पर नजर रखे हुए है, स्थानीय लोग और आसपास के गांवों व थाना क्षेत्र के निवासियों से शव की पहचान के लिए अपील की गई है। कोई भी व्यक्ति यदि अपने परिजन के लापता होने की सूचना देता है या शव से संबंधित कोई जानकारी रखता है, तो थाने से संपर्क कर सकता है। फिलहाल, शव के कपड़ों, विशेष चिह्नों या अन्य पहचान के आधार पर जांच की जा रही है। कमला नदी में शव मिलने की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय गर्म है। स्थानीय लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं और मौत के कारणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण व अन्य तथ्य सामने आ पाएगा। पुलिस द्वारा आसपास के थानों से भी संपर्क कर लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड चेक करने की कार्य शुरू कर दिए हैं।



