Search
Close this search box.

ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के बहुरेंगे दिन : प्रधान सचिव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शकील की रिपोर्ट !

जिलाधिकारी सहित अन्य आला अधिकारियों ने किया मुआयना

करीब एक घंटे तक प्रधान सचिव ने लिया विस्तृत जानकारी

नंद नगरी लौरिया में ईसा पूर्व भारत सम्राट अशोक के पुत्रों द्वारा स्थापित अशोक स्तंभ का आज की विस्तृत जानकारी लेने एवम इसकी दशा दिशा सुधारने के दृष्टिकोण से सूबे के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव का काफिला जिला प्रशासन सहित अनुमंडल तथा प्रखंड प्रशासन पहुंच करीब एक घंटे तक मुआयना करते हुए जानकारी ली गई साथ ही पर्यटन हेतु पर्यटकों को आकर्षित करने के दृष्टिकोण से प्रधान सचिव द्वारा जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया ।प्रधान सचिव स्तंभ पर लिखे पाली भाषा के संदेशों का बारीकी से अध्ययन किया और स्थानीय अधिकारियों से इसके बारे में और जानकारी हासिल की ।इस बीच जिलाधिकारी कुंदन कुमार, डी डी सी रविन्द्र नाथ सिंह अशोक स्तंभ के बारे में अपनी जानकारी साझा करते देखे गए।तत्पश्चत्य प्रधान सचिव का काफिला बगहा की ओर प्रस्थान किया ।वही इस दौरान एसडीएम नरकटिया गंज, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ संजय कुमार सिन्हा,थानाध्यक्ष विनोद कुमार दल बल के साथ शामिल रहे।विदित हो कि उक्त ऐतिहासिक अशोक स्तंभ ईसा पूर्व से निर्मित हो खड़ा है पर इसकी सौंदर्यीकरण पूर्ण रूप से आज तक नहीं हो पाई जिससे आज भी अपनी उपेक्षा का दंश झेल रहा है पर आज प्रधान सचिव के दौरे से स्थानीय लोगो में विश्वास जागृत हुई है कि इस बार सरकार का झुकाव इस ओर होगा तो एक बार फिर स्तंभ के दिन बहुरने वाले है ऐसा जनता को उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें