औरंगाबाद-कल से लापता दो मासूम भाई बहन का तालाब में लाश मिलने से इलाके में सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद में कल से लापता दो मासूम भाई बहन का तालाब में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के ऊंमगा टोल गांव की है दोनों मृतक भाई बहन की पहचान इस गांव निवासी विक्की सिंह की पुत्र और पुत्रीके रूप में की गई है मृतक के परिजनों ने बताया कि कल से ही दोनों मासूम बच्चे घर से लापता थे लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कुछ आता पता नहीं चल सका जब सुबह हुआ तो गांव के ही कुछ लोग स्वच्छ करने के लिए गए थे तब ही तालाब में डूबा दो मासूम को देखा इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों आनन फानन में तालाब पास पहुंचे इसके बाद परिजनों में चीत्कार सि मच गई वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई में जुड़ गई है

Join us on: