दो बस के आमने सामने की जोड़दार टक्कर एक बस चालक की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर अमरनाथ सहगल!

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेदौल असली रूपउली मोड़ के समीप सीतामढ़ी आ रही गिरिजा ट्रेवल्स और मुजफ्फरपुर की ओर जा रही सरोवर रथ बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरिजा ट्रेवल्स के चालक की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दोनों बसों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

हादसे के बाद एनएच-22 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस एवं प्रशासन की मदद से सामान्य कराया गया।

Join us on: