होटल में रेड ,संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में दर्जन भर युवक-युवतियां हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्ट – अवधेश कुमार!

गोपालगंज शहर के सरेया वार्ड नंबर-5 स्थित होटल अंकिता में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों और हॉल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल अंकिता में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है। बरामद सामग्री को जांच में शामिल कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया। वहीं, होटल के एक कर्मचारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार मैनेजर और होटल संचालक की तलाश में जुटी है.

वही सदर एसडीपीओ-2 कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई थी। करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। होटल में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

Join us on: