रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सुपौल द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता (बेबी शो) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कल देर शाम प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी, सुपौल सह अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसायटी, सुपौल द्वारा की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हारून रशीद (पूर्व सभापति, विधान पार्षद) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी, सुपौल बाबू साहब शाह एवं नगर परिषद के मुख्य पार्षद सह पेट्रोन सदस्य रेड क्रॉस सोसायटी, सुपौल राघवेंद्र झा (राघव जी) उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता में आईएमए के अध्यक्ष डॉ० शांति भूषण, सचिव डॉ० ओपी० अमन, डॉ० ए०एम०पी० सिंह, डॉ० विनय कुमार, डॉ० ठाकुर प्रसाद, डॉ० आलोक कुमार, डॉ० राजाराम गुप्ता, डॉ० देवगन सिंह मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों की सराहनीय भूमिका रही।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
0 से 1 वर्ष आयु वर्ग:
प्रथम – अयांश कुमार
द्वितीय – आलिया प्रवीण
तृतीय – आराध्या कुमारी
1 से 3 वर्ष आयु वर्ग:
प्रथम – आदित्य चौधरी
द्वितीय – आदर्श आनंद
तृतीय – मोहम्मद हमदान
3 से 5 वर्ष आयु वर्ग:
प्रथम – कृतिका
द्वितीय – पार्थ कुमार
तृतीय – शशि कुमार
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम “Together for Better Health: Stand for Science” रखा गया, जिसके तहत स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ० कन्हैया प्रसाद सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया, जबकि सचिव रामकुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य – सुब्रत मुखर्जी, अभय तिवारी, अमरेंद्र कुमार अमर, खुर्शीद आलम, नीलम कुमारी, गोविंद पासवान, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ० विजय शंकर चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, डी0पी0एम0, जलाशय चौधरी, संजय अग्रवाल, शंभू चौधरी, नाजरा परवीन, अनीता कुमारी, पवन अग्रवाल, जोली खान एवं अमरनाथ साह की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।




