रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- आज सुश्री सारा अशरफ, भा.प्र.से., उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा वृहद आश्रय गृह स्थित बाल गृह, युनिट 01 एवं युनिट 02 में आवासित देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए देखभाल, भोजन, शिक्षा एवं मनोरंजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए बनाए गए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। दोनों गृहों में आवासित बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन कर इन्हें निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बच्चों के उनके परिवार में पुनर्वासन की स्थितियों की भी समीक्षा की गई। गृह में आवासित बच्चों से बात कर उन्हें दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी प्राप्त की गई एवं इनमें सुधार के लिए कर्मियों को निदेशित किया गया।




