रिपोर्ट – संतोष चौहान!
आज बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही जहां एक ओर पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से भी एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। यहां भीमपुर पंचायत के एक छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 रैंक में अपनी जगह बनाई है।
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी हरिनारायण सिंह के पुत्र अनुज कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 481 अंक यानी करीब 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
अनुज की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है।
अनुज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भीमपुर नंबर 2 विद्यालय से की, जिसके बाद उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर से आगे की शिक्षा पूरी की। खास बात यह है कि अनुज ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के, घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की।
उन्होंने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे और नियमित अभ्यास ही उनकी सफलता का मुख्य कारण बना। अनुज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
अनुज के पिता पेशे से शिक्षक हैं और उनकी मां भी शिक्षिका हैं, जिनका मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा।
अब अनुज का सपना डॉक्टर बनना है और वह आगे चलकर NEET की तैयारी करना चाहते हैं।
अनुज कुमार ने कहा “मैंने ज्यादातर पढ़ाई घर पर रहकर ही की है। रोज 7-8 घंटे पढ़ाई करता था। मेरे माता-पिता और शिक्षकों का बहुत सहयोग मिला। आगे मैं NEET की तैयारी करके डॉक्टर बनना चाहता हूं।
Byte : – अनुज कुमार (छात्र) छातापुर, सुपौल।



