नवादा में जुलूस के दौरान विवाद, डीजीपी बोले पर्याप्त पुलिस बल तैनात,स्थिति नियंत्रण में!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में जुलूस के दौरान मामूली विवाद की घटना सामने आई है। इस संबंध में महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवी तत्वों में से किसी एक द्वारा पत्थर फेंका गया, जिसके बाद प्रतिक्रिया स्वरूप एक ठेले में आग लग गई। हालांकि, आग को तुरंत बुझा दिया गया।

डीजीपी ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसपी और एसडीपीओ शामिल हैं, मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है तथा किसी प्रकार का तनाव नहीं है।

बाइट – विनय कुमार, डीजीपी

Join us on: