रिपोर्ट- संतोष चौहान
जिले में एक कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, दफा 302 में सजा काट रहे कैदी सुबोध कुमार सादा (पिता- महेंद्र सदा), निवासी पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 2 की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुपौल के जेल अधीक्षक ने फोन पर बताया कि कैदी की तबीयत खराब होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने शहर के महावीर चौक को जाम कर दिया और प्रशासन से न्याय की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उनके पास कफन तक खरीदने के पैसे नहीं हैं।
वहीं सदर एसडीओ के मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों को समझा बुझाकर उचित आश्वासन देकर जाम को हटाया गया एवं शहर में फिर से परिचालन सुचारू ढंग से चालू हुआ।



